Skip to main content

' विश्व एनजीओ दिवस' पर विशेष।

विश्व एनजीओ दिवस 27 फरवरी को मनाया जाता है। 

2010 में बाल्टिक सागर के राज्यों की काउंसिल के IX बाल्टिक सागर के एनजीओ फोरम के 12 सदस्य राष्ट्रों द्वारा आधिकारिक रूप से इसे मान्यता दी तथा घोषित किया और संयुक्त राष्ट्र संघ, यूरोपीय संघ के नेताओं और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने 2014 में पहली बार चिह्नित किया। 

विश्व एनजीओ दिवस के अवसर पर हम आपको एक बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास करने वाली एक संस्था 'समैरिटन्स ऑल अराउंड' के बारे में बताएंगे।

समैरिटन्स ऑल अराउंड संस्था मेरठ के कुछ छात्रों के द्वारा झुग्गी - झोपड़ी में रहने वाले गरीब और असहाय बच्चों को शिक्षित करने के लिए पहल है । मेरठ पब्लिक स्कूल , दीवान स्कूल के  छात्र - छात्राओं ने अनूठा प्रयास किया है । 12 वीं कक्षा में पढ़ रहे रहे अमन ने बताया कि उन्होंने समेरिटन्स ऑल अराउंड संस्था का गठन गत वर्ष  किया है । जिसमें अधिकांश 12वीं कक्षा के छात्र छात्राएं हैं व मेरठ पब्लिक स्कूल की एक अध्यापिका प्रीती कौशिक भी इससे जुड़ी हैं वह छात्रों का मार्गदर्शन करती हैं।कुछ काॅलेज  के छात्र भी संस्था से जुड़े हैं। संस्था से जुड़े छात्र गरीब बच्चों को पढ़ाने का अभियान चलाते हैं व बच्चों को शिक्षित करने के लिए  सप्ताह में रविवार को तीन घंटे बच्चों को पढ़ाते हैं। समैरिटन्स बाइबिल का शब्द  है जिसका अर्थ है मदद करने वाला । संस्था से जुड़े छात्र अपनी पाकेट मनी से इन गरीब बच्चों की मदद करते हैं व उनके लिए पुस्तकों की व्यवस्था भी स्वयं करते हैं। यही नहीं गरीब बच्चों के लिए खास कार्यक्रम भी करते हैं व छोटी मोटी चोटों के लिए दवाएं भी देते हैं व पोष्टिक आहार भी देते है।
संस्था के संस्थापक अमन अग्रवाल अधिक से अधिक लोगों से संस्था से जुड़ने की अपील कर रहे हैं।


"मैं अमन कक्षा 12वीं का छात्र हूं। मैंने इस संस्था का गठन इसलिए किया क्योंकि मुझे लगता था कि हमारे देश में कुछ बच्चे एसे हैं जो पढ़ना तो चाहते हैं लेकिन वह संसाधन की कमी के कारण पढ़ नहीं पाते। मुझे यह चीज अंदर से कचोटती थी। मैंने यह अपने मित्रों को बताया और उनके सहयोग से समैरीटन्स ऑल अराउंड नामक संस्था बनाई। आज हम हर रविवार को गरीब बच्चों को पढ़ाते हैं व उनको भोजन कराते हैं।"

अमन अग्रवाल
‌(संस्थापक समैरीटन्स ऑल अराउंड)

-लेखक (मुहम्मद दानिश कमाल)

Comments

Popular posts from this blog

"समैरिटन्स ऑल अराउंड" के द्वारा गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज  गणतंत्र दिवस के अवसर पर  दोपहर 12 बजे "समैरिटन्स ऑल अराउंड" के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।   यह कार्यक्रम भाई जोगा सिंह स्कूल रोड, अमर उजाला आफिस के सामने, दिल्ली रोड पर  किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को भारतीय ध्वज बनाना सिखाया व सबसे सुंदर ध्वज बनाने वाले को पुरस्कृत किया और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बच्चे उत्साहित दिखे।कार्यक्रम में बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। देशभक्ति के गीतों ने सबको भावुक कर दिया। भारत की आज़ादी के नायकों के बलिदान से अवगत कराया गया। वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारों से बच्चों में जोश भर गया। संस्थापक अमन अग्रवाल ने बताया कि हमें देश के संसाधनों को बर्बाद नहीं करना चाहिए। उनका सही उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र गान हुआ व भोजन वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमन अग्रवाल,सुयश, दानिश कमाल, दिया रस्तोगी, रिया, तनिष्का, अनुष्का,वंश,अंश गर्ग, विशेष, नंदनी,मुस्कान, तुषार,सक्षम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोरोनावायरस से बचने हेतु उपाय।