Skip to main content

झुग्गी - झोपड़ी में रहने वाले गरीब और असहाय बच्चों को शिक्षित करने के लिए छात्रों ने की पहल

 झुग्गी - झोपड़ी में रहने वाले गरीब और असहाय बच्चों को शिक्षित करने के लिए छात्रों ने पहल की है।रविवार को दिल्ली रोड के नजदीक बस्ती में समैरिटन्स ऑल अराउंड संस्था के छात्रों ने गरीब बच्चों  को पढ़ाया और स्वास्थ्य के लिहाज से ज़रूरी बातें बतायी, समान्य ज्ञान की जानकारी दी व उनकी समस्या को जाना ।




मेरठ पब्लिक स्कूल , दीवान स्कूल के  छात्र - छात्राओं ने अनूठा प्रयास किया है । 12 वीं कक्षा में पढ़ रहे रहे अमन ने बताया कि उन्होंने समेरिटन्स आॅल अराउंड संस्था का गठन गत वर्ष  किया है । जिसमें अधिकांश 12वीं कक्षा के छात्र छात्राएं हैं व मेरठ पब्लिक स्कूल की एक अध्यापिका प्रीती कौशिक भी इससे जुड़ी हैं वह छात्रों का मार्गदर्शन करती हैं।  कुछ काॅलेज  के छात्र भी संस्था से जुड़े हैं। संस्था से जुड़े छात्र गरीब बच्चों को पढ़ाने का अभियान चलाते हैं।

 संस्था के प्रबंधक उज्जवल ने बताया कि बच्चों को शिक्षित करने के लिए  हम लोग सप्ताह में रविवार को तीन घंटे बच्चों को पढ़ाते हैं। समैरिटन्स बाइबिल का शब्द  है जिसका अर्थ है मदद करने वाला । संस्था से जुड़े एक छात्र गोविंद ने बताया कि छात्र  अपनी पाकेट मनी से इन गरीब बच्चों की मदद करते हैं व उनके लिए पुस्तकों की व्यवस्था भी स्वयं करते हैं। दानिश कमाल ने बताया कि संस्था के छात्र गरीब बच्चों के लिए खास कार्यक्रम भी करते हैं व छोटी मोटी चोटों के लिए दवाएं भी देते हैं व पोष्टिक आहार भी देते है।



कार्यक्रम को सफल बनाने में गोविंद, सुरभी, उज्जवल, अनुराधा, सक्षम,राधिका,नंदनी आदि ने भूमिका निभाई।
संस्था के संस्थापक अमन अग्रवाल अधिक से अधिक लोगों से संस्था से जुड़ने की अपील कर रहे हैं।
Students of Samaritans all around

Comments

Popular posts from this blog

"समैरिटन्स ऑल अराउंड" के द्वारा गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज  गणतंत्र दिवस के अवसर पर  दोपहर 12 बजे "समैरिटन्स ऑल अराउंड" के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।   यह कार्यक्रम भाई जोगा सिंह स्कूल रोड, अमर उजाला आफिस के सामने, दिल्ली रोड पर  किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को भारतीय ध्वज बनाना सिखाया व सबसे सुंदर ध्वज बनाने वाले को पुरस्कृत किया और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बच्चे उत्साहित दिखे।कार्यक्रम में बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। देशभक्ति के गीतों ने सबको भावुक कर दिया। भारत की आज़ादी के नायकों के बलिदान से अवगत कराया गया। वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारों से बच्चों में जोश भर गया। संस्थापक अमन अग्रवाल ने बताया कि हमें देश के संसाधनों को बर्बाद नहीं करना चाहिए। उनका सही उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र गान हुआ व भोजन वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमन अग्रवाल,सुयश, दानिश कमाल, दिया रस्तोगी, रिया, तनिष्का, अनुष्का,वंश,अंश गर्ग, विशेष, नंदनी,मुस्कान, तुषार,सक्षम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोरोनावायरस से बचने हेतु उपाय।

' विश्व एनजीओ दिवस' पर विशेष।

विश्व एनजीओ दिवस  27 फरवरी को मनाया जाता है।  2010 में   बाल्टिक सागर   के राज्यों की काउंसिल के IX बाल्टिक सागर के एनजीओ फोरम के 12 सदस्य राष्ट्रों द्वारा आधिकारिक रूप से इसे मान्यता दी तथा घोषित किया और   संयुक्त राष्ट्र संघ ,   यूरोपीय संघ   के नेताओं और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने 2014 में पहली बार चिह्नित किया।  विश्व एनजीओ दिवस के अवसर पर हम आपको एक बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास करने वाली एक संस्था 'समैरिटन्स ऑल अराउंड' के बारे में बताएंगे। समैरिटन्स ऑल अराउंड संस्था मेरठ के कुछ छात्रों के द्वारा झुग्गी - झोपड़ी में रहने वाले गरीब और असहाय बच्चों को शिक्षित करने के लिए पहल है । मेरठ पब्लिक स्कूल , दीवान स्कूल के  छात्र - छात्राओं ने अनूठा प्रयास किया है । 12 वीं कक्षा में पढ़ रहे रहे अमन ने बताया कि उन्होंने समेरिटन्स ऑल अराउंड संस्था का गठन गत वर्ष  किया है । जिसमें अधिकांश 12वीं कक्षा के छात्र छात्राएं हैं व मेरठ पब्लिक स्कूल की एक अध्यापिका प्रीती कौशिक भी इससे जुड़ी हैं वह छात्रों का मार्गदर्शन करती हैं।कुछ काॅले...