विश्व एनजीओ दिवस 27 फरवरी को मनाया जाता है। 2010 में बाल्टिक सागर के राज्यों की काउंसिल के IX बाल्टिक सागर के एनजीओ फोरम के 12 सदस्य राष्ट्रों द्वारा आधिकारिक रूप से इसे मान्यता दी तथा घोषित किया और संयुक्त राष्ट्र संघ , यूरोपीय संघ के नेताओं और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने 2014 में पहली बार चिह्नित किया। विश्व एनजीओ दिवस के अवसर पर हम आपको एक बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास करने वाली एक संस्था 'समैरिटन्स ऑल अराउंड' के बारे में बताएंगे। समैरिटन्स ऑल अराउंड संस्था मेरठ के कुछ छात्रों के द्वारा झुग्गी - झोपड़ी में रहने वाले गरीब और असहाय बच्चों को शिक्षित करने के लिए पहल है । मेरठ पब्लिक स्कूल , दीवान स्कूल के छात्र - छात्राओं ने अनूठा प्रयास किया है । 12 वीं कक्षा में पढ़ रहे रहे अमन ने बताया कि उन्होंने समेरिटन्स ऑल अराउंड संस्था का गठन गत वर्ष किया है । जिसमें अधिकांश 12वीं कक्षा के छात्र छात्राएं हैं व मेरठ पब्लिक स्कूल की एक अध्यापिका प्रीती कौशिक भी इससे जुड़ी हैं वह छात्रों का मार्गदर्शन करती हैं।कुछ काॅले...