आज नव वर्ष के अवसर पर 'समेरिटन्स आॅल अराउंड' के द्वारा कई जगह पर कार्यक्रम किए गए।
यह कार्यक्रम सबसे पहले 'प्रेम निवास' में किया गया। वहां बच्चों को नववर्ष की बधाई दी। केक काटा गया। बच्चों को भोजन कराया गया व संगीत और नृत्य भी किया गया। संस्थापक अमन अग्रवाल ने बच्चों को उपहार बांटे।'सिस्टर' ने समेरिटन्स के सभी छात्रों को आशीर्वाद दिया।
इसके बाद छात्र औघड़नाथ मंदिर गए। वहां भी मंदिर परिसर में गरीबों को भोजन कराया गया। व गरीब बच्चों के साथ नववर्ष मनाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अमन अग्रवाल,प्रीती,ईरम, ऋतु,महक,बानी,रिया, कैटरीना,वंश, दानिश, तुषार,अयान, विशेष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Comments
Post a Comment