Skip to main content

Posts

समैरीटन्स ऑल अराउंड संस्था ने सावन के दूसरे सोमवार के उपलक्ष में औघड़नाथ मंदिर के निकट मास्क का वितरण किया, कोरोना वायरस से बचाव हेतु उपाय भी बताए व बिस्किट का भी वितरण किया।यह अभियान संस्था के संस्थापक एवं निदेशक अमन अग्रवाल की अगुवाई में चलाया गया।
Recent posts

कोरोनावायरस से बचने हेतु उपाय।

गरीब बच्चों के साथ मनाई होली

रविवार को दिल्ली रोड के नजदीक गौशाला में समैरिटन्स ऑल अराउंड संस्था के छात्रों ने गरीब बच्चों  के साथ होली का त्यौहार मनाया। इस शुभ अवसर पर संस्था के छात्रों ने मिठाई  बांटी, बच्चों के संग होली खेली व केमिकल रहित रंगो से होने वाली हानि के बारे में बताया व उन रंगो से बचने को कहा इस दौरान बच्चे बहुत उत्साहित दिखे। छात्रों ने सूखी होली खेलने एवं प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की भी अपील की । संस्था के छात्रों ने  बच्चों को वीडियो के माध्यम से कोरोना  वायरस के बारे में  बताया। वायरस के लक्षण एवं उससे बचने के उपाय  बताए और व स्वच्छता बरतने को भी कहा। -लेखक (मुहम्मद दानिश कमाल)

' विश्व एनजीओ दिवस' पर विशेष।

विश्व एनजीओ दिवस  27 फरवरी को मनाया जाता है।  2010 में   बाल्टिक सागर   के राज्यों की काउंसिल के IX बाल्टिक सागर के एनजीओ फोरम के 12 सदस्य राष्ट्रों द्वारा आधिकारिक रूप से इसे मान्यता दी तथा घोषित किया और   संयुक्त राष्ट्र संघ ,   यूरोपीय संघ   के नेताओं और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने 2014 में पहली बार चिह्नित किया।  विश्व एनजीओ दिवस के अवसर पर हम आपको एक बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास करने वाली एक संस्था 'समैरिटन्स ऑल अराउंड' के बारे में बताएंगे। समैरिटन्स ऑल अराउंड संस्था मेरठ के कुछ छात्रों के द्वारा झुग्गी - झोपड़ी में रहने वाले गरीब और असहाय बच्चों को शिक्षित करने के लिए पहल है । मेरठ पब्लिक स्कूल , दीवान स्कूल के  छात्र - छात्राओं ने अनूठा प्रयास किया है । 12 वीं कक्षा में पढ़ रहे रहे अमन ने बताया कि उन्होंने समेरिटन्स ऑल अराउंड संस्था का गठन गत वर्ष  किया है । जिसमें अधिकांश 12वीं कक्षा के छात्र छात्राएं हैं व मेरठ पब्लिक स्कूल की एक अध्यापिका प्रीती कौशिक भी इससे जुड़ी हैं वह छात्रों का मार्गदर्शन करती हैं।कुछ काॅले...

झुग्गी - झोपड़ी में रहने वाले गरीब और असहाय बच्चों को शिक्षित करने के लिए छात्रों ने की पहल

 झुग्गी - झोपड़ी में रहने वाले गरीब और असहाय बच्चों को शिक्षित करने के लिए छात्रों ने पहल की है।रविवार को दिल्ली रोड के नजदीक बस्ती में समैरिटन्स ऑल अराउंड संस्था के छात्रों ने गरीब बच्चों  को पढ़ाया और स्वास्थ्य के लिहाज से ज़रूरी बातें बतायी, समान्य ज्ञान की जानकारी दी व उनकी समस्या को जाना । मेरठ पब्लिक स्कूल , दीवान स्कूल के  छात्र - छात्राओं ने अनूठा प्रयास किया है । 12 वीं कक्षा में पढ़ रहे रहे अमन ने बताया कि उन्होंने समेरिटन्स आॅल अराउंड संस्था का गठन गत वर्ष  किया है । जिसमें अधिकांश 12वीं कक्षा के छात्र छात्राएं हैं व मेरठ पब्लिक स्कूल की एक अध्यापिका प्रीती कौशिक भी इससे जुड़ी हैं वह छात्रों का मार्गदर्शन करती हैं।  कुछ काॅलेज  के छात्र भी संस्था से जुड़े हैं। संस्था से जुड़े छात्र गरीब बच्चों को पढ़ाने का अभियान चलाते हैं।  संस्था के प्रबंधक उज्जवल ने बताया कि बच्चों को शिक्षित करने के लिए  हम लोग सप्ताह में रविवार को तीन घंटे बच्चों को पढ़ाते हैं। समैरिटन्स बाइबिल का शब्द  है जिसका अर्थ है मदद करने वाला । संस्था स...

"समैरिटन्स ऑल अराउंड" के द्वारा गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज  गणतंत्र दिवस के अवसर पर  दोपहर 12 बजे "समैरिटन्स ऑल अराउंड" के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।   यह कार्यक्रम भाई जोगा सिंह स्कूल रोड, अमर उजाला आफिस के सामने, दिल्ली रोड पर  किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को भारतीय ध्वज बनाना सिखाया व सबसे सुंदर ध्वज बनाने वाले को पुरस्कृत किया और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बच्चे उत्साहित दिखे।कार्यक्रम में बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। देशभक्ति के गीतों ने सबको भावुक कर दिया। भारत की आज़ादी के नायकों के बलिदान से अवगत कराया गया। वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारों से बच्चों में जोश भर गया। संस्थापक अमन अग्रवाल ने बताया कि हमें देश के संसाधनों को बर्बाद नहीं करना चाहिए। उनका सही उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र गान हुआ व भोजन वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमन अग्रवाल,सुयश, दानिश कमाल, दिया रस्तोगी, रिया, तनिष्का, अनुष्का,वंश,अंश गर्ग, विशेष, नंदनी,मुस्कान, तुषार,सक्षम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

"समैरिटन्स ऑल अराउंड" के द्वारा मुकुट महल के पास झुग्गियों में किया गया निरीक्षण।

आज "समैरिटन्स ऑल अराउंड " के द्वारा मुकुट महल के पास झुग्गियों में निरीक्षण किया गया। वहां गरीबों की समस्या सुनी गई। उनकी दशा दयनीय थी। वहां उनके रहने का कोई प्रबंध नहीं था।वह कूड़े के ढेर पर रहने को विवश‌ थे। बच्चों के कपड़े भी फटे हुए थे व क‌ई लोग सर्दी के कारण बीमार भी मिले।  उनके पास खाने के लिए पर्याप्त भोजन भी नहीं था। वहां पर बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि को भी जांचा गया।क‌ई बच्चे पढ़ने के लिए उत्सुक दिखे। वहां पर "समैरिटन्स ऑल अराउंड" के छात्रों ने उनकी समस्या नोट की। संस्था के संस्थापक अमन अग्रवाल ने बताया कि उनकी क‌ई समस्याएं है। जिनमें सबसे प्रमुख समस्या है वहां लगे कूड़े के ढेर। उस कूड़े के ढेर से लगातार बदबू आती रहती है व क‌ई खतरनाक मच्छर भी उत्पन्न हो रहें हैं। जिससे उनका वहां रहना भी दुश्वार हो रहा है। लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। दिन प्रतिदिन क‌ई लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं। सरकार को इन लोगों की समस्या दूर करने के लिए कई ठोस कदम उठाने होंगे। उन्हें इस कूड़े के ढ़ेर से निजात दिलवाने के लिए जल्द से जल्द कूड़े के ढेर...