Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2020

"समैरिटन्स ऑल अराउंड" के द्वारा गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज  गणतंत्र दिवस के अवसर पर  दोपहर 12 बजे "समैरिटन्स ऑल अराउंड" के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।   यह कार्यक्रम भाई जोगा सिंह स्कूल रोड, अमर उजाला आफिस के सामने, दिल्ली रोड पर  किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को भारतीय ध्वज बनाना सिखाया व सबसे सुंदर ध्वज बनाने वाले को पुरस्कृत किया और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बच्चे उत्साहित दिखे।कार्यक्रम में बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। देशभक्ति के गीतों ने सबको भावुक कर दिया। भारत की आज़ादी के नायकों के बलिदान से अवगत कराया गया। वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारों से बच्चों में जोश भर गया। संस्थापक अमन अग्रवाल ने बताया कि हमें देश के संसाधनों को बर्बाद नहीं करना चाहिए। उनका सही उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र गान हुआ व भोजन वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमन अग्रवाल,सुयश, दानिश कमाल, दिया रस्तोगी, रिया, तनिष्का, अनुष्का,वंश,अंश गर्ग, विशेष, नंदनी,मुस्कान, तुषार,सक्षम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

"समैरिटन्स ऑल अराउंड" के द्वारा मुकुट महल के पास झुग्गियों में किया गया निरीक्षण।

आज "समैरिटन्स ऑल अराउंड " के द्वारा मुकुट महल के पास झुग्गियों में निरीक्षण किया गया। वहां गरीबों की समस्या सुनी गई। उनकी दशा दयनीय थी। वहां उनके रहने का कोई प्रबंध नहीं था।वह कूड़े के ढेर पर रहने को विवश‌ थे। बच्चों के कपड़े भी फटे हुए थे व क‌ई लोग सर्दी के कारण बीमार भी मिले।  उनके पास खाने के लिए पर्याप्त भोजन भी नहीं था। वहां पर बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि को भी जांचा गया।क‌ई बच्चे पढ़ने के लिए उत्सुक दिखे। वहां पर "समैरिटन्स ऑल अराउंड" के छात्रों ने उनकी समस्या नोट की। संस्था के संस्थापक अमन अग्रवाल ने बताया कि उनकी क‌ई समस्याएं है। जिनमें सबसे प्रमुख समस्या है वहां लगे कूड़े के ढेर। उस कूड़े के ढेर से लगातार बदबू आती रहती है व क‌ई खतरनाक मच्छर भी उत्पन्न हो रहें हैं। जिससे उनका वहां रहना भी दुश्वार हो रहा है। लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। दिन प्रतिदिन क‌ई लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं। सरकार को इन लोगों की समस्या दूर करने के लिए कई ठोस कदम उठाने होंगे। उन्हें इस कूड़े के ढ़ेर से निजात दिलवाने के लिए जल्द से जल्द कूड़े के ढेर...

समेरिटन्स ऑल अराउंड ने बच्चों के साथ मनाया नववर्ष।

 आज नव वर्ष के अवसर पर 'समेरिटन्स आॅल अराउंड' के द्वारा क‌ई जगह पर कार्यक्रम किए ग‌ए। यह कार्यक्रम सबसे पहले 'प्रेम निवास' में किया गया। वहां बच्चों को नववर्ष की बधाई दी। केक काटा गया। बच्चों को भोजन कराया गया व संगीत और नृत्य भी किया गया। संस्थापक अमन अग्रवाल ने बच्चों को उपहार बांटे।'सिस्टर' ने समेरिटन्स के सभी छात्रों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद छात्र औघड़नाथ मंदिर ग‌ए। वहां भी मंदिर परिसर में गरीबों को भोजन कराया गया। व गरीब बच्चों के साथ नववर्ष मनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमन अग्रवाल,प्रीती,ईरम, ऋतु,महक,बानी,रिया, कैटरीना,वंश, दानिश, तुषार,अयान, विशेष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।