Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2019

समराटियंस ऑल अराउंड समूह ने क्रिसमस पर गरीब बच्चों के साथ बांटी खुशियां

आज दिनांक 25 दिसंबर 2019 को *क्रिसमस* के अवसर पर "समराटियंस ऑल अराउंड" युवाओं के समूह ने सिटी रेलवे स्टेशन पर गरीब बच्चों के साथ खुशियां बांटी, इस दौरान बच्चों के साथ बहुत सारे खेल खेले गए। केक काटा गया, उन्हें खाना खिलाया गया, टॉफिया बांटी गई। इस मौके पर समूह के अमन अग्रवाल ने बताया कि हर रविवार को इनका समूह सिटी स्टेशन पर बच्चों को निशुल्क रूप से शिक्षा प्रदान करता है। इस मौके पर सभी बच्चों के साथ समूह के सदस्यों ने फोटो ली, सेल्फी ली और कहा कि त्योहारों का असली मजा इन्हीं लोगों के साथ में है। कार्यक्रम में समराटियंस ऑल अराउंड ग्रुप के संस्थापक अमन अग्रवाल, गोविंद शर्मा, वंश, अनुष्का, सुयश, दानिश कमाल, श्रेय, उज्जवल, सक्षम, विशेष, अक्षत, देव, संस्कार, सावन कनौजिया, समर्थ, तुषार, अंकित, प्रियांश, अंश आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

"समैरिटन्स ऑल अराउंड" के द्वारा गरीब बच्चों के लिए अभियान चलाया गया

आज रविवार को दोपहर 11 बजे "समैरिटन्स ऑल अराउंड" के द्वारा गरीब बच्चों के लिए अभियान चलाया गया| यह अभियान रेलवे स्टेशन के नजदीक चलाया गया | अभियान में गरीब बच्चों को चिकित्सा दी गई तथा बच्चों के लिए पाठशाला चलाई गई, जिसमें उन्हें बेसिक शिक्षा तथा सामाजिक मूल्यों की शिक्षा दी गई | यह अभियान संस्था के निर्देशक अमन अग्रवाल तथा सह निर्देशक श्रेय की अगुवाई में चलाया गया | अभियान को सफल बनाने में वृंदा,वंशिका,कैटरीना,बानी,महक,रिया,तनिष्का,संस्कार,समर्थ,दानिश कमाल,सक्षम,विशेष, एवं गोविंद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई | अभियान के अंत में बच्चों को भोजन वितरण किया गया |